क्या गेल के तूफान में उड़ेगी दिल्ली, रात 8 बजे से आज होगा मैच, देखिये प्लेइंग 11

Today match in ipl between dd vs KXIP in delhi


क्या गेल के तूफान में उड़ेगी दिल्ली, रात 8 बजे से आज होगा मैच, देखिये प्लेइंग 11
आईपीएल 2018 का आज 22वा मैच रात 8 बजे से दिल्ली के फिरोज शाह स्टेडियम में दिल्ली और पंजाब के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमो के बीच यह दूसरा मैच होगा, पहले मैच में पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था।

दिल्ली के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है क्योंकि दिल्ली अपने 5 मैचों में केवल एक ही मैच जीती है। अगर आज का मैच दिल्ली हार जाती है तो टूर्नामेंट में उनके बाहर होने के चांस बढ़ जाएंगे। अगर पंजाब की बात करे तो वह अभी एक आईपीएल 2018 की सबसे सफल टीम है और पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। पंजाब यह मैच जीतकर और मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी।

आज के मैच में पंजाब की तरफ से एक बदलाव हो सकता है, शायद युवराज सिंह की जगह मयंक डागर को मौका मिल सकता है। अगर दिल्ली की बात करे तो शायद ट्रेंट बोल्ट की जगह लियाम प्लंकेट को प्लेइंग 11 मैं जगह मिल सकती है।

किंग्स एलेवेन पंजाब का संभावित प्लेइंग 11

1. के एल राहुल, 2. क्रिस गेल, 3. करुण नायर, 4. मयंक डागर, 5. फिंच, 6. मयंक अग्रवाल, 7. मुजीब, 8. अक्षर पटेल, 9. रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), 10. मोहित शर्मा, 11. एंड्रयू टाय

दिल्ली डेयरडेविल्स  का संभावित प्लेइंग 11

1 गौतम गंभीर (कप्तान), 2 कॉलिन मुनरो, 3 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 क्रिस मॉरिस, 6 पृथ्वी शॉ, 7 जेसन रॉय, 8 नदीम, 9 अमित मिश्रा, 10 ग्लेन मेक्सवेल, 11 मोहम्मद शमी
क्या गेल के तूफान में उड़ेगी दिल्ली, रात 8 बजे से आज होगा मैच, देखिये प्लेइंग 11 क्या गेल के तूफान में उड़ेगी दिल्ली, रात 8 बजे से आज होगा मैच, देखिये प्लेइंग 11 Reviewed by Ramesh on April 23, 2018 Rating: 5

No comments:

ad

Powered by Blogger.